विचक्षण जैन विद्यापीठ की देवेंद्र नगर किड्स नर्सरी बी की छात्रा आराध्या दुबे को नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के लिए “फेश आफ द ईयर “के लिए चयन किया है।
रायपुर जिला प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त रुप से “नो प्लास्टिक “के संदेश को प्रोत्साहित करने आराध्या के होडिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर भी लगा रहे है।
उल्लेखनीय है कि संस्था के वार्षिकोत्सव के दौरान जैन दादाबाड़ी रायपुर में २० दिसम्बर को आराध्या ने शहरवासियों को जूट के थैले से “नो प्लास्टिक “का यज्ञ संदेश दिया था।
विचक्षण जैन विद्यापीठ मे बारह जनवरी रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में आराध्या को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।